Five injured in separate road accidents अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच घायल, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsमिर्जापुरFive injured in separate road accidents

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच घायल

विंध्याल, पड़री और मड़िहान थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। विंध्याचल में ट्रेन से गिरकर एक बालक घायल हो गया। घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया गया।...

मिर्जापुर। निज संवाददाता Fri, 4 May 2018 08:07 PM
share Share
Follow Us on
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच घायल

विंध्याल, पड़री और मड़िहान थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। विंध्याचल में ट्रेन से गिरकर एक बालक घायल हो गया। घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया गया। विंध्याचल स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय एक बालक घायल हो गया। जिगना थाना क्षेत्र के  आंगनपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय संतोष पुत्र दुखरन अजमेर शरीफ टे्न पर चढ़ा था। विंध्याचल में उतरते समय वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पड़री के अघवार के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। सड़क दुर्घटना में देहात कोतवाली के नौहां निवासी 25 वर्षीय लवकुश, शहर कोतवाली क्षेत्र के 25 वर्षीय शेरू, पड़री के कम्हारी निवासी 65 वर्षीय राजाराम तिवारी घायल हो गया। तीनों का मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया गया। मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव में सड़क दर्घटना में सोनभद्र के मधुपुर निवासी 30 वर्षीय विवेक विश्वकर्मा घायल हो गए। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती  कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।