Police Officer Caught Leaking Information to Karni Sena Investigation Underway करणी सेना के लिए मुखबिरी करने में फंसा दरोगा, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsPolice Officer Caught Leaking Information to Karni Sena Investigation Underway

करणी सेना के लिए मुखबिरी करने में फंसा दरोगा

Agra News - एक दरोगा को करणी सेना को पुलिस की जानकारी देने के आरोप में फंसाया गया है। एलआईयू ने पुलिस आयुक्त को गोपनीय रिपोर्ट सौंपी है। 14 मई को करणी सेना और पुलिस के बीच विवाद के बाद, दरोगा के खिलाफ साक्ष्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSun, 18 May 2025 08:40 PM
share Share
Follow Us on
करणी सेना के लिए मुखबिरी करने में फंसा दरोगा

करणी सेना के लिए पुलिस की मुखबिरी करने पर एक दरोगा फंस गया है। उसके खिलाफ एलआईयू ने अधिकारियों को गोपनीय रिपोर्ट दी है। पुलिस आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लिया है। दरोगा के खिलाफ साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई हो सकती है। खुफिया रूप से दरोगा के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। 14 मई को करणी सेना और पुलिस के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने 11 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। पुलिस उन्हें कहां लेकर गई है। उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी। अधिकारी इस मामले में क्या बोल रहे हैं। दबिश में कौन-कौन पुलिसकर्मी गए थे।

एकता चौकी इंचार्ज के साथ उस समय कौन-कौन पुलिसकर्मी थे। करणी सेना के पदाधिकारियों को ये सब खबरें बड़े आराम से मिल रही थीं। खबर देने वाला कोई और नहीं एक दरोगा था। करणी सेना वालों ने रात को एकता पुलिस चौकी का घेराव किया था। कोई ताजगंज थाने नहीं गया। करणी सेना वालों को यह तक पता था कि पुलिस मेडिकल कराने कहां गई है। यह जानकारी दरोगा से मिल रही थी। दरोगा की कुछ पदाधिकारियों से मित्रता है। उनके साथ उठना-बैठना है। एलआईयू ने गोपनीय रूप से छानबीन के बाद दरोगा के खिलाफ अधिकारियों को रिपोर्ट दी है। मामला पुलिस आयुक्त दीपक कुमार तक पहुंच गया है। उनके निर्देश पर एलआईयू आरोपित दरोगा के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। अधिकारी इस बात से नाराज हैं कि पुलिस की गोपनीयता भंग क्यों की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।