Principal Attacked in Ratanpura Assault by Seven Youths During Journey Home प्रधानाध्यापिका का वाहन रोक जानलेवा हमला, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsPrincipal Attacked in Ratanpura Assault by Seven Youths During Journey Home

प्रधानाध्यापिका का वाहन रोक जानलेवा हमला

Mau News - रतनपुरा में प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली की प्रधानाध्यापिका को छुट्टी के बाद घर लौटते समय सात युवकों ने जानलेवा हमला किया। उनके बेटे ने गाड़ी चलाई और हमलावरों ने गाड़ी को रोककर हॉकी और लाठियों से हमला...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊFri, 21 March 2025 02:03 AM
share Share
Follow Us on
प्रधानाध्यापिका का वाहन रोक जानलेवा हमला

पूराघाट। शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली पर तैनात प्रधानाध्यापिका गुरुवार को छुट्टी के बाद निजी चारपहिया वाहन से घर जा रही थी। गाड़ी उनका लड़का चला रहा था। रास्ते में सात की संख्या में मनबढ़ युवकों ने वाहन रोककर जानलेवा हमला बोल दिया, जिसमें प्रधानाध्यापिका को चोट आई और वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। शोर मचाने के बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित प्रधानाध्यापिका ने कोपागंज थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासिनी तारा देवी रतनपुरा शिक्षा क्षेत्र के मिश्रौली प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका पद पर कार्यरत हैं। बुधवार की शाम कोपागंज थाना में तहरीर देकर बताया कि वह प्रतिदिन की भांति बुधवार को अपने प्राथमिक विद्यालय से छुट्टी होने के बाद अपने निजी वाहन से अपने घर जा रही थी। गाड़ी उनका लड़का आशुतोष यादव चला रहा था। गाड़ी जैसे ही कोपागंज थाना क्षेत्र के भाजहंवा कसारा गौशाला के पास सम्हस्ता मोड़ पर पहुंची तो यहां पहले से घात लगाकर सात अज्ञात लोगों ने मेरी गाड़ी के सामने अपनी बाइक लाकर खड़ा कर दिए। जिससे गाड़ी रोकना पड़ा। गाड़ी रुकते ही मेरे वाहन पर हॉकी, बैट, लाठी से ताबड़तोड़ प्रहार करने लगे, जिससे मेरी गाड़ी के सभी शीशे टूट गए। मुझे भी चोटें लगी हैं। जब शोर करने लगी तो गाड़ी की चाभी निकालकर जान से मारने की धमकी एवं भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए तीन बाइक से फरार फरार हो गए। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कोपागंज विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।