Mourning for National Bird Peacock Dies After Accident in Sidhwal Village राष्ट्रीय पक्षी मोर का भाजपाइयों ने किया अंतिम संस्कार, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsMourning for National Bird Peacock Dies After Accident in Sidhwal Village

राष्ट्रीय पक्षी मोर का भाजपाइयों ने किया अंतिम संस्कार

Mau News - रतनपुरा प्रखंड के सिधवल ग्राम पंचायत में एक अज्ञात वाहन से टकराकर राष्ट्रीय पक्षी मोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाजपा के नेताओं ने राजकीय सम्मान के साथ उसका...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSun, 30 March 2025 04:02 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय पक्षी मोर का भाजपाइयों ने किया अंतिम संस्कार

पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल स्थित सिधवल ग्राम पंचायत में शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन से टकराकर राष्ट्रीय पक्षी मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसका भाजपाइयों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया।

राष्ट्रीय पक्षी के मौत की सूचना भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, मंडल अध्यक्ष दयाशंकर श्रीवास्तव उर्फ दीपू लाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर मौके पर पहुंच गए। पुलिस की देखरेख में राष्ट्रीय पक्षी मोर को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर उसका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। राष्ट्रीय पक्षी मोर के आकस्मिक मौत से पूरा गांव दु:खी था। ग्रामीणों की भीड़ के बीच में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। बता दें कि रतनपुरा प्रखंड का दक्षिणांचल क्षेत्र सिधवल वनोपयोगी क्षेत्र है। जहां के जंगलों में निर्द्वन्द रूप से राष्ट्रीय पक्षी मोर विचरण करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।