Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मऊBride Files Dowry Harassment Case Against Husband and In-laws in Kopa Ganj

दहेज उत्पीड़न में पति, सास और ससुर पर मुकदमा

कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम रईसा की विवाहिता सोनी राय ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। सोनी का आरोप है कि शादी के बाद से ही परिवार ने उसे ताना मारने, गाली देने और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊWed, 18 Sep 2024 06:16 PM
share Share

पूराघाट। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम रईसा निवासिनी विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न मामले में पति, सास व ससुर के खिलाफ कोपागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बलिया जिले के थाना सिकन्दरपुर क्षेत्र के ग्राम कठौरा निवासिनी सोनी राय पुत्री बांकेबिहारी की शादी 28 नवम्बर 2019 को कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम रईसा निवासी मनीष राय पुत्र अशोक के साथ धूमधाम से हुई थी। विवाहिता सोनी ने दर्ज कराये गये शिकायत में आरोप लगाया है कि लड़की पैदा होने के बाद से ही पति, सास, ससुर मुझे ताना मारने के साथ गाली गलौज करने व मारपीट करने लगे। साथ ही 10 लाख रुपये और दहेज के नाम पर मांगने लगे। आये दिन दहेज उत्पीड़न करते हुए मारपीट भी किया। विवाहिता सोनी की तहरीर पर पुलिस ने पति ,सास, ससुर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं व दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें