OBC Leaders Welcome PM Modi s Historic Decision on Caste Census in Mathura प्रधानमंत्री के जातिगत जनगणना के फैसले का स्वागत , Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsOBC Leaders Welcome PM Modi s Historic Decision on Caste Census in Mathura

प्रधानमंत्री के जातिगत जनगणना के फैसले का स्वागत

Mathura News - मथुरा में ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जातिगत जनगणना के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया। इस निर्णय से ओबीसी समाज की वास्तविक जनसंख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति का आंकलन...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराFri, 9 May 2025 02:29 AM
share Share
Follow Us on
प्रधानमंत्री के जातिगत जनगणना के फैसले का स्वागत

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जातिगत जनगणना कराए जाने के ऐतिहासिक निर्णय का ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया है। बुधवार दोपहर जुबली पार्क स्थित भाजपा कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक श्रीकांत शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरी शंकर राजू यादव तथा ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष दीपक गोला ने विचार रखे। श्रीकांत शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान की जो प्रतिबद्धता दिखाई है, जातिगत जनगणना का यह निर्णय उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इससे ओबीसी समाज की वास्तविक जनसंख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति का स्पष्ट आंकलन संभव होगा, जो उनकी हिस्सेदारी और हक दिलाने में निर्णायक सिद्ध होगा।

महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने बताया महानगरों में ओबीसी समाज की संख्या भी बढ़ी है, लेकिन लंबे समय तक उनकी वास्तविक सामाजिक और आर्थिक स्थिति को नजरअंदाज किया गया। ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष दीपक गोला ने कहा कि ओबीसी समाज मेहनतकश है। वह व्यापारी, कर्मचारी के साथ ही प्रशासनिक सेवाओं में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन जब तक सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं होंगे, तब तक नीतियों का लाभ पूर्ण रूप से उन तक नहीं पहुंच सकता। इस अवसर पर लोकेश तायल, विजय शर्मा, श्याम शर्मा, अश्वनी सैनी, नेत्रपाल चौधरी, ठाकुर गोला, अर्जुन सोनी, कृष्ण मुरारी लाल सैनी, खेमचंद प्रजापति, प्रशांत यादव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।