Farmer Commits Suicide Due to Financial Distress Debt of 4 Lakh Rupees कर्ज से परेशान चल रहे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsFarmer Commits Suicide Due to Financial Distress Debt of 4 Lakh Rupees

कर्ज से परेशान चल रहे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Mainpuri News - बिछवां। आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे किसान ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीTue, 13 May 2025 04:56 PM
share Share
Follow Us on
कर्ज से परेशान चल रहे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे घर में लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंचे सीओ भोगांव ने घटनास्थल पर जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मंगलवार को कस्बा बिछवां निवासी 60 वर्षीय किसान सीताराम राठौर पुत्र रामभरोसे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जानकारी पाकर पहुंचे सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी आशीष दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि मृतक स्वयं सहायता समूह चलाता था। जिसका चार लाख रुपये का कर्ज उसके ऊपर हो गया था। वह यह कर्ज चुका नहीं पा रहा था। जिसके चलते वह परेशान था। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।