Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मैनपुरी15-Year-Old Boy Jumps into Kali River Amid Theft Allegations in Nagla Devi

चोरी के आरोप से परेशान किशोर ने नदी में लगाई छलांग

बिछवां। क्षेत्र के ग्राम नगला देवी निवासी एक 15 वर्षीय किशोर ने गुरुवार दोपहर काली नदी में छलांग लगा दी।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीThu, 19 Sep 2024 12:55 PM
share Share

क्षेत्र के ग्राम नगला देवी निवासी एक 15 वर्षीय किशोर ने गुरुवार दोपहर काली नदी में छलांग लगा दी। किशोर चोरी का आरोप लगने से परेशान था। खबर लिखे जाने तक नदी का बहाव तेज होने से गोताखोर किशोर का पता नहीं लगा सके थे। सूचना पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे हैं। गुरुवार दोपहर क्षेत्र के ग्राम नगला देवी निवासी 15 वर्षीय ऊदल कुमार पुत्र शीशराम उर्फ रामनाथ राजपूत ने भनऊ घाट पर काली नदी में छलांग दी। जानवर चरा रहे ग्रामीणों ने आवाज लगाई लेकिन तब तक किशोर पानी में डूब चुका था। मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। किशोर के परिजन नदी पर पहुंचे वहां चीखने चिल्लाने लगे। एसडीएम अंजली सिंह, सीओ सत्य प्रकाश शर्मा व थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी मौके पर पहुंचे। किशोर के पिता ने बताया कि उनके पुत्र पर गांव निवासी मोती सिंह पुत्र चोखेलाल ने 30 हजार रुपये की चोरी का आरोप लगाया था। रुपये वापस करने के बाद भी उसके पुत्र को परेशान किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर उनका पुत्र गुरुवार दोपहर 1 बजे घर से निकल गया और छलांग लगा दी। किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें