केंद्रीय मंत्री की अगुवाई में ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर निकली तिरंगा यात्रा
Maharajganj News - महराजगंज में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें कई नेता और स्कूल के...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जिले में देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ी है। पाकिस्तान के आतंकियों को खात्मे पर सेना के प्रति आभार प्रकट करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में सदर ब्लॉक सभागार से सक्सेना चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान गगनभेदी नारे लगाए गए। यात्रा में जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर विवेक गुप्ता, दिनेश जायसवाल, गोविन्द जायसवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, त्रिभुवन सहित तमाम लोग शामिल हुए।
स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा लेकर यात्रा में जोश से भाग लिया। यात्रा के दौरान भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।