परशुराम मंदिर में ब्राह्मणों ने वेद मंत्रों के साथ मनाई परशुराम जयंती
Maharajganj News - नौतनवा कस्बे के बनैलिया मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। श्रद्धालुओं ने वेद मंत्रों के बीच पूजा अर्चना की और ब्राह्मण समाज ने बाइक रैली निकाली। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने भगवान से सुख समृद्धि की...

नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा कस्बे के बनैलिया मंदिर परिसर में स्थित भगवान परशुराम मंदिर में बुधवार को दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने वेद मंत्रों के बीच भगवान परशुराम की जयंती मनाई। इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने बाइक रैली निकाल कर परशुराम जी के जयकारे लगाए। मंदिर में आयोजित विधि विधान से हुई पूजा अर्चना में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सम्मिलित होकर भगवान परशुराम से सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने मंदिर परिसर से बाइक रैली निकाली। रैली नौतनवा कस्बे के साथ ही आसपास के गांव बरगदवा, सूर्यपूरा, रतनपुर, नौतनवां,जारा, भगवानपुर, हरदीडाली आदि स्थानों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची।
यहां वेद मंत्रों के साथ आरती की गई और फिर भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। परशुराम जयंती पर मूर्ति श्रृंगार, आरती और भोग लगाया गया। परशुराम जी के जयकारे के साथ नारा लगाते हुए मंदिर परिसर मे आकर वेद मंत्रों के साथ आरती गाई गई। फिर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी, नपा अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, रवि त्रिपाठी, विकास दुबे, ज्वाला शुक्ला, सुधाकर जायसवाल, अतुल चंद त्रिपाठी, कमलेश पांडेय, राकेश पांडेय, राहुल दुबे, संतोष पांडेय, अवधेश चौबे, आदर्श पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, अनुराग त्रिपाठी, जितेंद्र पांडेय, गुड्डू मिश्रा, अमन शुक्ला, अमित, नवनीत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।