All India Trade Association Welcomes New ADM Prashant Kumar Bharti in Maharajganj व्यापार मंडल ने एडीएम को दी व्यापार पत्रिका, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsAll India Trade Association Welcomes New ADM Prashant Kumar Bharti in Maharajganj

व्यापार मंडल ने एडीएम को दी व्यापार पत्रिका

Maharajganj News - अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत एडीएम प्रशांत कुमार भारती का स्वागत किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडीएम को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया, जिनका समाधान...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 25 May 2025 10:52 AM
share Share
Follow Us on
व्यापार मंडल ने एडीएम को दी व्यापार पत्रिका

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत एडीएम प्रशांत कुमार भारती का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार व जिला प्रभारी अजय राज कसौधन के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता व व्यापार मंडल की व्यापार पत्रिका भेंट की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिले के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से एडीएम प्रशांत कुमार भारती को अवगत कराया। एडीएम ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि व्यापारियों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्त, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, जिला संरक्षक रामसेवक साहू, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रहरि, जिलामंत्री अभय श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष हरिद्वार गुप्त, पनियरा अध्यक्ष दिलीप कसौधन, सिसवा अध्यक्ष शिबू खान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता, सोनू कसौधन व रोहित अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।