18 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
Lucknow News - लखनऊ। विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार ने रविवार को 18 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।

लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश सरकार ने रविवार को 18 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) बलिया राजेश कुमार गुप्ता को लखनऊ में एडीएम (प्रशासन) पद पर तैनाती दी गई है। ललितपुर में एसडीएम रोशनी यादव को लखनऊ में ही एडीएम न्यायिक पद पर भेजा गया है। उन्नाव में एसडीएम नम्रता सिंह को अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ में तैनाती दी गई है। गाजियाबाद में एडीएम (नगर) गम्भीर सिंह एडीएम (विरा) आजमगढ़ भेजे गए हैं। एडीएम न्यायिक लखनऊ हनुमान प्रसाद को एडीएम (विरा) पद पर रामपुर में तैनाती दी गई है। अपर नगर आयुक्त प्रयागराज अम्बरीश कुमार बिन्द को नगर मजिस्ट्रेट, बरेली बनाया गया है।
अपर नगर आयुक्त वाराणसी राजीव राय व अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ शुभी कानन को उप निदेशक, मण्डी परिषद, लखनऊ में तैनात किया गया है। राजीव कुमार शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट, बरेली को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, प्रयागराज में तैनाती दी गई है। एडीएम (न्यायिक) बागपत सुभाष सिंह को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी भेजा गया है। हेम सिंह अपर जिलाधिकारी (विरा) रामपुर अब सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं। वन्दिता श्रीवास्तव-।। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) चित्रकूट को बरेली विकास प्राधिकरण में सचिव बनाया गया है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येन्द्र सिंह अब एडीएम (विरा) शामली होंगे। विनय कुमार सिंह-।। एडीएम (विरा) प्रयागराज अब एडीएम नगर गाजियाबाद होंगे। बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार उपनिदेशक मंडी परिषद होंगे। पंकज कुमार श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ एडीएम न्यायिक बागपत होंगे। एडीएम रायबरेली राजित राम गुप्ता अब एडीएम (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) बलिया होंगे जबकि शामली में एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव को एडीएम (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) चित्रकूट पद पर तैनाती दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।