मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएं- संजय निषाद
Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मत्स्य विकास मंत्री डा. संजय कुमार निषाद ने कहा है कि यूपी

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मत्स्य विकास मंत्री डा. संजय कुमार निषाद ने कहा है कि यूपी को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना और मछुआ समुदाय का सर्वांगीण विकास करना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।
सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित मध्य विकास निदेशालय में विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए डा. निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट योजना, उप्र मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं तथा सहकारी समितियों के गठन का मुख्य उद्देश्य निषाद समाज को लाभान्वित करना और उनका जीवन स्तर ऊपर उठानाा है।
डॉ. निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष की धनराशि का मछुआ पालकों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो, पोखरों की संख्या में वृद्धि की जाए। मत्स्य मोबाइल बिक्री केन्द्रों एवं मत्स्य दुकानों की संख्या में वृद्धि की जाए। मत्स्य विकास मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा कि मत्स्य क्षेत्र के भूमिहीन मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी लाभान्वित कराया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।