Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊTeenager Attempts Assault on Minor in Mohanlalganj Accused Arrested

किशोरी से दुराचार के प्रयास में किशोर धरा गया

मोहनलालगंज में एक किशोर ने एक किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास किया। किशोरी ने जब विरोध किया, तो आरोपी भाग गया। किशोरी की मां ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की, जिसके बाद झगड़ा हुआ। पुलिस ने किशोर के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 11 Sep 2024 02:14 PM
share Share

मोहनलालगंज, संवाददाता। मोहनलालगंज में मंगलवार सुबह घर में घुस कर किशोरी से एक किशोर ने दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी गाली देते हुए भाग निकला। किशोरी की मां शिकायत करने किशोर के घर गई तो उसके परिवार वाले झगड़ा करने लगे। यह आरोप लगाते हुए किशोरी की मां ने मोहनलालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके आधार पर किशोर को पकड़ा गया है।

इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि कस्बा निवासी महिला मंगलवार सुबह बेटी को छोड़ कर काम से गई थी। करीब दस बजे पड़ोस में रहने वाला किशोर बहाने से घर पहुंचा। किशोरी को अकेले देख आरोपी ने उसके साथ अभद्र हरकत की। मना करने पर मारपीट करते हुए किशोर भाग गया। कुछ देर बाद मां के वापस आने पर पीड़िता ने आरोपी की करतूत के बारे में बताया। इंस्पेक्टर के मुताबिक किशोर के घर पहुंच कर पीड़िता की मां ने शिकायत की थी। जिस पर उनके साथ मारपीट की गई। यह आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि 15 वर्षीय किशोर के खिलाफ जुवनाइल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें