Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊSultanpur: The new SP will take over the task many challenges

सुलतानपुर : नए एसपी ने संभाला कार्यभार, होंगी कई चुनौतियां 

सुलतानपुर के नए पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने सुबह 11 बजे एसपी आफिस में पत्रकार वार्ता कर जिले की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने और पिछले दिनों जिले में हुई...

हिन्दुस्तान टीम लखनऊSat, 4 Aug 2018 07:12 AM
share Share

सुलतानपुर के नए पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने सुबह 11 बजे एसपी आफिस में पत्रकार वार्ता कर जिले की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने और पिछले दिनों जिले में हुई आपराधिक वारदातों का खुलासा करने का वादा किया। 
इसके पहले एसपी अमित वर्मा का खराब कानून व्यवस्था व अपराधों पर नियंत्रण न कर पाने के कारण लखनऊ स्थानांतरण कर दिया गया था। 29 जुलाई को मालविका फूड मॉल के मालिक आलोक आर्या को रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर गोली मारे जाने और उसके एक दिन पहले नगर के ही एक युवा व्यापारी की अपहरण के बाद हत्या से पूर्व एसपी की काफी किरकिरी हुई थी। अब नए एसपी के सामने जिले की खराब कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की चुनौती होगी। 
 वर्ष 2013 के आईपीएस अनुराग वत्स मूलत:
 गाजियाबाद जिले के मुरादनगर के रहने वाले हैं। उनके पिता राकेश कुमार त्यागी शिक्षक हैं। उन्होंने  प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के स्कूल में ली। इसके बाद आर्डिनेंस फैक्ट्री इंटर कालेज से माध्यमिक शिक्षा की पढ़ाई पूरी की। फिर वे दिल्ली कालेज आफ इंजीनियरिंग से स्नातक इंजीनियर बने। इस बीच सिविल सेवा की तैयारी की। वर्ष 2013 में आईपीएस सेवा में चयनित हुए। प्रशिक्षण के बाद शाहजहांपुर और आगरा में पुलिस सेवाएं दीं। अनुराग सुलतानपुर आने से पहले लखनऊ में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पद पर तैनात रहे हैं।   

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें