राजभवन में बिखरा सिक्किम की कला एवं संस्कृति का जादू
Lucknow News - - सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राजभवन में शुक्रवार

राजभवन में शुक्रवार को सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। लामा, रेचुंगमा, मारुनी और गैनी लोकनृत्य के साथ-साथ वहां की कला एवं संस्कृति की अनूठी झलक पेश की गई। वहां के परिधान व पर्यटन स्थलों की झलक भी लोगों को दिखाई गई। ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित लघु वृत्त चित्र भी प्रदर्शित किया गया जो कि आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस द्वारा निर्मित एक अत्याधुनिक प्रस्तुति पेश की गई। नेपाल में माओवादी विद्रोह के चलते विस्थापित दो भाई- बहनों की कहानी पाहुना, द लिटिल विजिटर्स दिखाई गई जिसमें उन्हें सिक्किम में शरण मिली थी। वहीं सिक्किम के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती हुई प्रदर्शनी भी लगाई गई।
एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी (शिक्षा) पंकज एल जानी व विधि परामर्शी प्रशांत मिश्रा के अलावा सिक्किम से आए अतिथि भी शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।