Pollution Crisis Open Garbage Burning in Indira Nagar Despite Strict Ban सड़कों पर जलाया जा रहा कूड़ा, कॉलोनियों में धुएं का गुबार, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPollution Crisis Open Garbage Burning in Indira Nagar Despite Strict Ban

सड़कों पर जलाया जा रहा कूड़ा, कॉलोनियों में धुएं का गुबार

Lucknow News - नगर निगम की लापरवाही से दम घोंट रहा इंदिरा नगर का माहौल लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 28 April 2025 06:59 PM
share Share
Follow Us on
सड़कों पर जलाया जा रहा कूड़ा, कॉलोनियों में धुएं का गुबार

शहर में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर तमाम प्रतिबंधों के बावजूद नगर निगम के जोन-7 इंदिरा नगर वार्ड के हनुमान मंदिर मार्ग सहित कई इलाकों में सोमवार की सुबह जगह-जगह कूड़ा जलता हुआ मिला। जिससे इलाके में जहरीले धुएं का गुबार फैल गया। शहर में कूड़ा जलाने पर सख्त रोक है। पूर्व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कूड़ा जलाने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मकसद था कि शहर की वायु गुणवत्ता को सुधार लोगों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराई जा सके। बावजूद इसके इंदिरा नगर इलाके में सोमवार को जगह जगह खुलेआम कूड़ा जलाया गया। नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे रहे। एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर कूड़ा जलाने का मामला पकड़ा गया।

कूड़ा न उठाना पड़े इसलिए ठेकेदार जलवा देते हैं कचरा

सफाई के बाद कूड़ा उठाने में भी काफी मैनपॉवर लगती है। मैनपॉवर बचाने के लिए ठेकेदार शहर में जगह-जगह कूड़ा जलवा देते हैं। इससे उनकी लाखों रुपये की बचत होती है। कूड़ा उठाकर पड़ाव स्थल तक ले जाने का खर्चा बच जाता है। केवल एक जगह नगर निगम ने कूड़ा जलाने के लिए एक नागरिक को जिम्मेदार बताया। उस पर 5000 का जुर्माना भी लगाया है। अन्य कई जगहों पर कूड़ा जलाने के मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

बुजुर्गों और बच्चों पर मंडरा रहा खतरा

कूड़े से उठते जहरीले धुएं, गैसों और महीन कणों (पीएम 2.5 और पीएम 10) की मात्रा बढ़ने से बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा मरीजों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा रहता है। लोगों को गले में खराश, आंखों में जलन और दम घुटने जैसी समस्याएं हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।