Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखीमपुरखीरीAll India Poetry Conference in Bizua to Honor Late MLA Arvind Giri

पड़रिया तुला में कवि सम्मेलन आज

बिजुआ में शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें दिवंगत विधायक अरविंद गिरी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि भाजपा...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीFri, 13 Sep 2024 01:32 PM
share Share

बिजुआ। बिजुआ इलाके के पड़रिया तुला कस्बे में शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के आयोजन की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने बताया यह कार्यक्रम गोला के दिवंगत विधायक अरविंद गिरी की याद में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के संरक्षक विकास खण्ड बिजुआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र भूषण राज है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह व विशिष्ट अतिथि में गोला विधायक अमन गिरी, पलिया विधायक रोमी साहनी हैं। इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवि डॉ.शर्मेश शर्मा, इंद्रपाल वर्मा, गोपाल पांडे, अतुल मधुकर, लवकुश शुक्ल, विशेष शर्मा, विनय प्रकाश मिश्र, पल्लवी मिश्रा, प्रियांशी बरनवाल, शशिकांत तिवारी, संदीप मोहन, नाजिम नदीम ,शिवम सांवरा होंगे शामिल।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें