ध्यान भटकाने को धार्मिक के मुद्दे उछाल रही भाजपा सरकार: स्वामी प्रसाद
Kushinagar News - पडरौना, निज संवाददाता। संविधान सम्मान और जनहित हुंकार यात्रा के तहत जिले में पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना स

पडरौना, निज संवाददाता।
संविधान सम्मान और जनहित हुंकार यात्रा के तहत जिले में पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि देश में संविधान के विरुद्ध कार्य किए जा रहे हैं, जिससे करोड़ों नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। महंगाई चरम पर है, जिससे आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है।
मंगलवार को सिधुआ बाजार में आयोजित संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा को संबोधित करते हुये स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार न तो किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दे रही है और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने में सक्षम है। छुट्टा जानवर किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। जातिगत जनगणना की बात आती है तो सरकार को पिछड़ों की चिंता नहीं रह जाती। नौकरी में भर्ती के दौरान एससी, एसटी और गरीबों की अनदेखी की जाती है और केवल आरएसएस व भाजपा से जुड़े लोगों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पिछड़ों के 27 प्रतिशत आरक्षण को भी खत्म करने की कोशिश कर रही है। केंद्र व प्रदेश की सरकार वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक मुद्दे उछाल रही है। इसी कारण वह संविधान सम्मान और हुंकार यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक करने निकले हैं। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव शादाब खान, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र कोरी, राष्ट्रीय महासचिव दिलीप चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाबचंद गौतम, जिला अध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा, डॉक्टर महबूब आलम, मार्कंडेय तिवारी, हरकेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।