Kushinagar Residents to Get Relief with Flyovers at Key Intersections केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा 20 को हाटा में दो फ्लाई ओवरों का करेंगे शिलान्यास, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Residents to Get Relief with Flyovers at Key Intersections

केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा 20 को हाटा में दो फ्लाई ओवरों का करेंगे शिलान्यास

Kushinagar News - कुशीनगर के हाटा नगर वासियों को राहत मिलने जा रही है। 20 मई को बाघनाथ और केन यूनियन पर फ्लाई ओवर्स का शिलान्यास किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्थानीय सांसद...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरFri, 16 May 2025 09:05 AM
share Share
Follow Us on
केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा 20 को हाटा में दो फ्लाई ओवरों का करेंगे शिलान्यास

कुशीनगर। कुशीनगर संसदीय क्षेत्र के हाटा नगर वासियों को लंबे इंतजार के बाद राहत मिलने जा रही है। हाटा दो प्रमुख चौराहों बाघनाथ और केन यूनियन पर बनने वाले फ्लाई ओवर्स का शिलान्यास और भूमिपूजन 20 मई को 11 बजे किया जाएगा। कारपोरेट मामलों और परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग के केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। अवसर पर केन्द्रीय मंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए सांसद विजय दुबे ने बताया कि इन दोनों चौराहों पर हर वर्ष कई जानलेवा सड़क दुर्घटनाएं होती रही हैं। क्षेत्रीय जनता लंबे समय से फ्लाई ओवर की मांग कर रही थी, लेकिन ब्लैक स्पॉट की आधिकारिक सूची में नाम न होने के कारण यह कार्य कई बार अंटक गया।

स्थानीय सांसद के रूप में कई बार सदन में यह मुद्दा उठाया, जिसकी परिणति यह हुई कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस मांग को मंजूरी देते हुए फ्लाई ओवर निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। इन फ्लाई ओवर्स के निर्माण से न केवल यातायात की सुगमता बढ़ेगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। स्थानीय जनता में इसे लेकर काफी उत्साह है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इसके लिए सांसद को शुभकामनाएं दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।