Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कुशीनगरFlood Alert Kusinagar Town Affected as Gandak River Overflows

छितौनी-दरगौली तटबंध को तोड़कर छितौनी कस्बे में घुसा बाढ़ का पानी

कुशीनगर में वाल्मीकि गंडक बैराज से 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण छितौनी-दरगौली तटबंध टूट गया है। इससे छितौनी कस्बे के लोहियानगर, अटलनगर और कल्याणनगर में बाढ़ का पानी घुस गया है। लगभग 8-10 हजार...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरMon, 30 Sep 2024 03:30 AM
share Share

कुशीनगर। वाल्मीकि गंडक बैराज से नदी में पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से अत्यधिक दबाव के कारण अधूरी बने छितौनी-दरगौली तटबंध को तोड़कर बाढ़ का पानी छितौनी कस्बे में घुस गया। कस्बे के लोहियानगर, अटलनगर और कल्याणनगर वार्ड में बाढ़ का पानी घुस गया है। वहीं छितौनी रेलवे लाइन भी ओवरफ्लो होने के कगार पर है। अगर इसी तरह नदी के पानी में इजाफा होता रहा तो छितौनी कस्बे के गांधीनगर, मुखर्जीनगर व आजाद, छितौनी बाजार में बाढ़ का पानी घुस जाएगा। छितौनी-नरकहवा मार्ग पर करीब दो फीट तक बाढ़ का पानी ओवरफ्लो होकर रविवार को दोपहर से बहने लगा है। इससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ने लगी हैं। छितौनी नगर पंचायत को बाढ़ से बचाने के लिए छितौनी रेल लाइन व दरगौली छितौनी तटबन्ध है। बीते शनिवार की रात गंडक नदी उफनाने के बाद इसका पानी नगर पंचायत छितौनी से सटे सीमावर्ती बिहार प्रान्त के गांव श्रीपतनगर, भैसहिया, बहरीस्थान के बाद भरत चौराहा, छितौनी दरगौली तटबन्ध व छितौनी रेलवे लाइन पर रविवार को सुबह से दबाव बनाने लगा। नगर पंचायत छितौनी अध्यक्ष अशोक निषाद व बुलहवापुरी वार्ड के सभासद विजय कुमार मुन्ना ने छितौनी रेल लाइन व तटबन्ध को ओवरफ्लो होने से रोकने के लिए जेसीबी से प्रयास किया, लेकिन रविवार को दोपहर करीब 12 बजे लोहियानगर वार्ड के समीप तटबन्ध टूटने से नगर पंचायत छितौनी के वार्ड लोहियानगर, अटलनगर, कल्याणनगर में पानी घुसना शुरू हो गया। शाम 5 बजे तक कल्याणनगर चौराहा पर दो फीट पानी सड़क से ऊपर बहने लगा। वहीं गांधीनगर व मुखर्जीनगर में भी पानी प्रवेश करना शुरु कर दिया। लोगों ने बताया कि अभी तक नगर पंचायत छितौनी के करीब 8-10 हजार लोग प्रभावित हैं। इसके साथ ही छितौनी- रकहवा मार्ग पर पानी पश्चिम दिशा की ओर ओवरफ्लो होकर बह रहा है। नरकहवा गांव चारो तरफ से पानी से घिर गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें