Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कौशाम्बीWoman Abused and Thrown Out by In-laws Over Dowry Demands in Rasoolabad Village

पति ने दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

रसूलाबाद गांव में एक विवाहिता को पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने मायके जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और फिर थाने में ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीThu, 19 Sep 2024 11:41 AM
share Share

संदीपन घाट थाने के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव में बुधवार को पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने मायके पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। गुरुवार को महिला ने परिजनों के साथ थाने में आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव की सरिता देवी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसका विवाह कैलाश कुमार सरोज के साथ हुआ था। विवाह में उसके परिजनों ने अपने हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। शादी के बाद से ही ससुरालीजनों ने कम दहेज मिलने का उलाहना देकर उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह दहेज में एक लाख रुपया नकद और बाइक की मांग करने लगे। मंगलवार को उन्होंने दहेज की मांगों को लेकर सरिता की जमकर पिटाई कर दी और घर से निकाल दिया। वह रोती बिलखती अपने मायके पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित महिला ने थाने जाकर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें