Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कन्नौजWoman Accuses Father-in-Law of Rape Seeks Justice in Kannauj

ससुर पर संबंध बनाने का आरोप

कन्नौज में एक महिला ने अपने ससुर पर जबरदस्ती सम्बन्ध बनाने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। महिला का कहना है कि उसके पति ने ससुर के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। ससुराली...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजThu, 19 Sep 2024 05:59 PM
share Share

कन्नौज, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक महिला ने ससुर द्वारा जबरदस्ती सम्बन्ध बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही पति सहित ससुराली जनों द्वारा मार पीट की बता भी कही है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर अमित कुमार आनंद को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 13 वर्ष पूर्व हुई थी उसके 3 बच्चे भी हैं। 18 सितंबर की शाम वह अपनी ससुराल में अकेली थी। उसी दौरान उसका ससुर नशे की हालत में आया और उसके साथ जबरदस्ती सम्बन्ध बनाये। इससे वह घायल हो गई। जब रात मे उसका पति घर आया तो उसने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। इस पर पति ने नशे मे घर आये ससुर के साथ मिलकर महिला के ही साथ मारपीट की। इस दौरान ससुर ने महिला को जान से मारने की घमकी दी और उसके पति को तलाक़ देने के लिए उकसाने लगा। महिला ने घटना की सूचना 112 नम्बर पर काल कर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर सास, ससुर पति व देवर को थाने ले गये। वहां पुलिस ने चारों लोगो से करीब एक से दो घण्टे पूछताछ की और चारों को छोड दिया। ससुरालीजनों ने घर वापस आकर महिला और उसके बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही दरबाजे पर अन्दर से ताला बन्द कर दिया। जिस कारण महिला को रात भर बच्चों के साथ घर के वाहर बैठना पड़ा। महिला ने यह भी बताया कि उसका पति व ससुराल वाले पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। साथ ही ससुर व देवर ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें