Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़जौनपुरExhibition of Teaching Learning Materials Held at Janak Kumari Inter College

गणित में मनोज और अंग्रेजी में श्वेता ने मारी बाजी

फोटो 13 रहे। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य प्रभाकर सिंह, ब्रह्मजीत यादव और श्री संतोष विश्वकर्मा रहे। प्रधानाचार्य डॉ. जंग बहादुर सिंह ने मुख्य अतिथ

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरThu, 19 Sep 2024 07:08 PM
share Share

जौनपुर। जनक कुमारी इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षक अधिगम सामग्री (टीएलएम) की प्रदर्शनी गुरुवार को की गयी। जनपद के 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने इस प्रदर्शनी में भाग लिया। उद्घाटन समग्र शिक्षा अभियान के वित्त एवं लेखा अधिकारी राजीव कुमार पांडेय ने किया। समन्वयक समग्र शिक्षा डॉ. राजेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य प्रभाकर सिंह, ब्रह्मजीत यादव और श्री संतोष विश्वकर्मा रहे। प्रधानाचार्य डॉ. जंग बहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि और निर्णायक मंडल को स्मृति चिन्ह एवं प्रदान किया। विज्ञान में विनोद कुमार यादव राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सावन ने प्रथम स्थान हासिल किया। गणित में मनोज कुमार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हरिपुरा ने प्रथम, हिंदी में विनय कुमार यादव राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पसीना ने पहला स्थान हासिल किया। अंग्रेजी में श्वेता सिंह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उत्तरगामा, सामाजिक विज्ञान में माया यादव राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जफराबाद ने प्रथम स्थान हासिल किया। जनपद स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में भी छात्रों ने भाग लिया, जिसमें जनक कुमारी इंटर कॉलेज, हुसैनाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें