Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Jailer demands Muslim girls for debauchery Inspector makes serious allegations video goes viral

अय्याशी के लिए मुस्लिम लड़कियों की डिमांग करता है जेलर, दारोगा ने संगीन आरोप लगाए, वीडियो वायरल

यूपी के एटा जेल में तैनात दारोगा राजीव कुमार ने अपने ही जेलर पर संगीन आरोप लगाते हुए वीडियो जारी किया है। दारोगा की तैनाती यहां पर वार्डेन के पद पर है। उसने आरोप लगाया कि जेलर प्रदीप कश्यप अय्याशी के लिए मुस्लिम लड़कियों की डिमांड करते हैं।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तानMon, 27 Jan 2025 07:15 PM
share Share
Follow Us on
अय्याशी के लिए मुस्लिम लड़कियों की डिमांग करता है जेलर, दारोगा ने संगीन आरोप लगाए, वीडियो वायरल

यूपी के एटा जेल में तैनात दारोगा राजीव कुमार ने अपने ही जेलर पर संगीन आरोप लगाते हुए वीडियो जारी किया है। दारोगा की तैनाती यहां पर वार्डेन के पद पर है। उसने आरोप लगाया कि जेलर प्रदीप कश्यप अय्याशी के लिए मुस्लिम लड़कियों की डिमांड करते हैं। कहा कि इस वीडियो को जारी करने के बाद मैं सुसाइड कर लूंगा। वीडियो में वार्डन ने ड्यूटी के दौरान छुट्टी नहीं देने, कई लड़कियों के साथ अय्याशी का आरोप लगाया। दारोगा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में वार्डन ने जेलर प्रदीप कश्यप पर अय्याशी, उत्पीड़न करने और छुट्टी नहीं देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही। वीडियो में वार्डन रोते हुए भी दिखाई दे रहा है। जेलर पर संगीन आरोप लगाते हुए उसने वर्दी में ही अपने कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले हैं।

वीडियो में वार्डेन कह रहा है आमतौर पर लोग पुलिस वालों से डरते हैं लेकिन पुलिस वाले कितने दुखी रहते हैं, ये मैं आपको बता रहा हूं। एटा जेल में जेलर प्रदीप कश्यप ने सबकी जिंदगी खराब कर रखी है। शादी के नाम पर एक नर्स का उत्पीड़न किया। कासगंज की एक लड़की को शादी के लिए गुमराह कर रखा है। वह अय्याशी के लिए बार-बार मुस्लिम लड़कियों को लाने का आदेश देते हैं। हम मुस्लिम लड़कियों उनके लिए कहां से लाएं।

ये भी पढ़ें:जाकर लाश ले आओ, हत्याकर परिजनों को भेजा मैसेज, एक दिन पहले दी थी मारने की धमकी
ये भी पढ़ें:महाकुंभ से लौट रहे परिवार के साथ भीषण हादसा, दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत
ये भी पढ़ें:सहेली के भाई से लव मैरिज, बहन के देवर से बनाया संबंध, पति को गोमती में धकेला

उसने यह भी आरोप लगाया कि पिछले सत्र में छह महीने छुट्टी नहीं दी। इस सत्र में पांच-छह महीने से छुट्टी नहीं दी है। बंदियों के सामने मेरी बेइज्जती करते हैं। जेल के कर्मचारियों ने मेरे खिलाफ उनको भड़का रखा है। छह-छह महीने बच्चों से रिश्तेदारों से नहीं मिल पाता हूं। मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा है। मैं आपकी दुनिया से जा रहा हूं।

वहीं, जेल अधीक्षक ने सभी आरोपों को बकवास और अनर्गल बताते हुए कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि वर्दी में होते हुए इस तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना अनुशासनहीनता में आता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें