Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Husband and in laws arrested in a murder case of woman wanted to visit her parental home on Raksha Bandhan

रक्षा बंधन पर पत्नी मायके जाना चाहती थी, पति ने हत्या करके शव को बहा दिया, पांच गिरफ्तार

  • रक्षा बंधन पर मायके जाने की चाह जताने पर पति ने राखी के पर्व से एक दिन पहले पत्नी की हत्या कर दी और परिवार के साथ मिलकर एक नहर में बहा दिया। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Ritesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 23 Aug 2024 02:33 PM
share Share

चार दिन पहले संपन्न भाई-बहन के पवित्र रिश्तों के पर्व रक्षा बंधन पर अपने मायके जाने की चाह मात्र ने एक साल पहले ही सुहागन बनी महिला की जान ले ली। फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र में रक्षा बंधन से एक दिन पहले मायके जाने की बात करने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी और अपने परिवार वालों के साथ मिलकर शव को एक नहर में बहा दिया। पुलिस ने गुरुवार को पति समेत परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव की तलाश में गोताखोर लगे हैं। पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार पति और उसके पिता का क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार रसूलपुर थाना क्षेत्र के भीमनगर इलाके में 22 साल की रौनक नाम की महिला की हत्या करके उसके शव को ठिकाने लगा दिया गया। रौनक की शादी नवंबर 2013 में 40 साल के प्रशांत कुमार उर्फ जैकी नाम के आदमी से हुई थी। पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर के तौर पर दर्ज जैकी से 18 अगस्त को रौनक ने रक्षा बंधन पर मायके जाने की जिद की थी। इस बात से जैकी को इतना गुस्सा आया कि उसने रौनक की हत्या कर दी। हत्या के बाद जैकी ने परिवार के लोगों की मदद से शव को एक सूटकेस में बंद करके आधी रात पास के नहर में बहा दिया।

पुलिस को वारदात की खबर लगी तो उसने प्रशांत, उसके पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्रशांत और उसके पिता महिला पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। प्रशांत की बहन और परिवार का एक और आदमी फरार है जिन्हें पुलिस खोज रही है। पुलिस ने नहर से रौनक का शव बरामद करने के लिए गोताखोरों को लगाया है। प्रशांत और उसके साथी सीसीटीवी में उस कार में कैद हो गए हैं जिसे उन्होंने शव को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें