पउप्र संयुक्त व्यापार मंडल ने व्यापारियों की समस्या पर की चर्चा
Hapur News - की गई। व्यापारियों को सरकारी विभागों में आ रही परेशानियों का समाधान करने के लिए वार्तालाप की गई। व्यापारियों ने शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण, बाजारों में

पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की एक बैठक सिटी प्लाजा में आयोजित की गई। व्यापारियों को सरकारी विभागों में आ रही परेशानियों का समाधान करने के लिए वार्तालाप की गई। व्यापारियों ने शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण, बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने, हापुड़ से गाजियाबाद, नोएडा के लिए सिटी बस चलाने आदि विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। संयुक्त व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त व्यापार मंडल व्यापारियों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है यदि किसी विभाग द्वारा किसी व्यापारी का नाजायज उत्पीड़न किया जाता है।
व्यापार मंडल द्वारा उसका कड़े से कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी अपनी समस्याएं पश्चिम उत्तर प्रदेश से व्यापार मंडल के सम्मुख रख सकते हैं। महामंत्री दीपक बंसल ने सभी व्यापारियों को आश्वासन दिया कि किसी व्यापारी के साथ भी अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र अग्रवाल, राजेश नारंग, सुनील गर्ग, अमन चुग, अमित गोयल, ऋषभ गर्ग, मोहित अग्रवाल, सत्येंद्र गौड़, सेंसेरपाल चौधरी, नितिन गर्ग, गौरव गोयल, कपिल अग्रवाल आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।