Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़हमीरपुरSevere Rainfall Causes Urban Flooding in Hamirpur Homes Damaged

हमीरपुर में आफत की बारिश, रिहायशी इलाके जलमग्न, कच्चे मकान गिरे

हमीरपुर में मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश ने शहर के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया। कांशीराम कॉलोनी और मेहेरपुरी में कई घरों में पानी घुस गया। बिजली आपूर्ति ठप रही और कई कच्चे मकान गिर गए। नगर पालिका की...

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुरWed, 18 Sep 2024 04:58 AM
share Share

हमीरपुर, संवाददाता। मंगलवार की शाम से शुरू हुई आफत की बारिश ने सुबह होते-होते शहरी इलाकों को जलमग्न कर दिया। कांशीराम कॉलोनी के निचले तल में पानी भर गया। मेहेरपुरी में घरों में पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। कई घरों में गृहस्थी बर्बाद हो गई। बिजली आपूर्ति भी घंटों ठप रही। राठ तहसील के टोला खंगारन गांव में कच्चे रिहायशी मकान भी गिरे हैं।

तेज हवाओं के साथ आसमान पर छाए काले घने बादलों ने शाम सात बजे से बरसना शुरू किया तो लगातार पांच घंटे तक बारिश हुई। शहर की बिजली आपूर्ति भी ठप रही। शाम की शिफ्ट में होने वाली जलापूर्ति प्रभावित हो गई। रात 12.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन रिमझिम बारिश होती रही जो सुबह तक जारी रही। तड़के चार बजे के आसपास से पुन: बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है।

बारिश की वजह से शहर की कांशीराम कॉलोनी, मेहेरपुरी, विवेक नगर, आदर्श नगर, बंगाली मोहल्ले जैसे इलाकों में जलभराव हो गया। मेहेरपुरी में कई घरों में बारिश की पानी घरों में घुस गया। कांशीराम कॉलोनी का निचला तल जलमग्न हो गया। यहां लोगों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम भी झील के रूप में तब्दील हो गया है। सुबह से ही नगर पालिका की टीमें जलभराव की सफाई में जुटी है।

बारिश की वजह से राठ तहसील के टोला खंगारन गांव निवासी जगदेव सिंह, भूप सिंह, मेहरबान दादा, रघुवीर, रघुराज, लाखन, बउआ सहित एक दर्जन ग्रामीणों के कच्चे रिहायशी मकान ढह गए। घर-गृहस्थी का सामान चौपट हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें