Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गोरखपुरWorkshop on Space Science at Gorakhpur University Featuring Experts from IUCAA and ISRO

डीडीयू में अंतरिक्ष विज्ञान पर कार्यशाला आज

गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में 17 सितंबर को अंतरिक्ष विज्ञान पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में आईयूसीएए, पूणे के प्रो. दुर्गेश त्रिपाठी और इसरो के डॉ मुकुंद गोगाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 16 Sep 2024 04:14 PM
share Share

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में अंतरिक्ष विज्ञान पर कार्यशाला का आयोजन 17 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे से किया जाएगा। इसमें इंटर यूनिवर्सिटी फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्टोफिजिक्स (आईयूसीएए), पूणे के वैज्ञानिक प्रो. दुर्गेश त्रिपाठी और इसरो के स्पेस फिजिक्स लैब के डॉ मुकुंद गोगाई वक्ता होंगे।

डीडीयू के अधिष्ठाता विज्ञान संकाय व आईसीएआरडी के समन्वयक प्रो. शांतनु रस्तोगी ने बताया कि प्रो. दुर्गेश त्रिपाठी सोलर फिजिक्स (आदित्य एल 1) पर व्याख्यान देंगे। डॉ मुकुंद ‘ऑब्जर्वेशन फ्रॉम ग्राउंड टू स्पेस : एरोसोल्स इन क्लाइमेट डायनामिक्स पर व्याख्यान देंगे। इस कार्यशाला का उद्देश्य पीजी के विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र के दिग्गजों के अनुभवों को साझा करना है। ये विशेषज्ञ नवीनतम शोध और सम्बंधित महत्वपूर्ण बातों पर जानकारी साझा करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें