Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गोंडाGhaghra River Water Level Shows Slight Decline Relief for Locals and Administration

दो सेमी कम हुआ घाघरा का जलस्तर फिर भी लाल निशान के पार

करनैलगंज, संवाददाता। घाघरा नदी के जलस्तर में मंगलवार को 2 सेमी की कमी दर्ज की गयी। इससे मांझा इलाके के लोग और प्रशासन ने राहत की सांस ली। बुधवार तक और कमी की उम्मीद है। नेपाल में मौसम स्थिर रहने से...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाTue, 13 Aug 2024 03:57 PM
share Share

करनैलगंज, संवाददाता। प्रतिदिन घट बढ़ रहे घाघरा के जलस्तर व बैराजों के डिस्चार्ज में मंगलवार को आंशिक कमी दर्ज की गयी। राहत भरी इस खबर से जहां मांझा इलाके के लोग खुश नजर आये तो वहीं बाढ़ खण्ड व प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। हलांकि नदी के जलस्तर में केवल 2 सेमी की कमी ही दर्ज की गयी। लेकिन बुधवार तक नदी के और नीचे जाने की उम्मीद जताई जा रही है। विगत कई दिनों से कभी घट तो कभी बढ़ रहे घाघरा के जलस्तर ने सबकी नींद उड़ा रखी थी। लेकिन मंगलवार को नदी के जलस्तर में 2 सेमी की कमी दर्ज की गयी। घाघराघाट स्थित केन्द्रीय जल आयोग संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को नदी का जलस्तर खतरा निशान 106 दशमलव 07 के सापेक्ष 106 दशमलव 466 पर बना हुआ था। लेकिन मंगलवार को यह घट कर 106 दशमलव 446 पर आ गया। इस प्रकार नदी का जलस्तर डेंजर लेबल से 37 सेमी ऊपर बना हुआ है। जानकारों की माने तो अभी नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। लेकिन नेपाल की पहाड़ियों पर मौशम सामान्य होने के चलते नदी का जलस्तर स्थिर रहने के संकेत मिल रहे है। आने वाले दिनों में अगर मानसून ने करवट बदली तो जलस्तर में बृद्धि तय मानी जा रही है। इधर गिरिजा, शारदा व सरयू बैराजों का कुल डिस्चार्ज 2 लाख 97 हजार 544 क्यूसेक मापा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें