रोडवेज बस न चलने से लोगों में आक्रोश
जखनियां, हिन्दुस्तान संवाद। हथियाराम से जनपद मुख्यालय तक चलने वाली रोडवेज बस बंद
जखनियां, हिन्दुस्तान संवाद। हथियाराम से जनपद मुख्यालय तक चलने वाली रोडवेज बस बंद होने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। लोग अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत एवं सिद्धपीठ हथियाराम के महंत भवानी नंदन यति ने हरी झंडी दिखाकर हथियाराम से गाजीपुर एवं हथियाराम से वाराणसी के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की थी। लेकिन जनपद मुख्यालय जाने वाली बस एक सप्ताह बाद ही बंद हो गई जिससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। इसके पहले भी कई बार जखनिया से रोडवेज बसों का संचालन तो शुरू हुआ लेकिन कभी लगातार नहीं रहा। इस बार भी यही हुआ है। लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री रोडवेज बसों से बहनों के मुफ्त सफर की व्यवस्था कर रहे हैं। इधर बस ही नहीं चल रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।