Ghazipur Court Imposes Heavy Fines Totaling 5 9 Lakh on Multiple Offenders खाद्य पदार्थो में मिलावट पर 5.90 लाख का जुर्माना, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsGhazipur Court Imposes Heavy Fines Totaling 5 9 Lakh on Multiple Offenders

खाद्य पदार्थो में मिलावट पर 5.90 लाख का जुर्माना

Ghazipur News - गाजीपुर, संवाददाता। न्याय निर्णायक अधिकारी दिनेश कुमार 16 वाद का निस्तारण करते हुए

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरMon, 14 April 2025 12:26 AM
share Share
Follow Us on
खाद्य पदार्थो में मिलावट पर 5.90 लाख का जुर्माना

गाजीपुर, संवाददाता। न्याय निर्णायक अधिकारी दिनेश कुमार 16 वाद का निस्तारण करते हुए पांच लाख 90 हजार का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। अर्थदण्ड समय से जमा न किये जाने पर आरसी के माध्यम से वसूली की जायेगी। इसमें जितेन्द्र यादव पुत्र हवलदार यादव निवासी ग्राम इनवा पोस्ट-तिलसड़ा थाना-बिरनों चालीस हजार, अजय यादव पुत्र रमेश सिंह यादव निवासी ग्राम जीवपुर पोस्ट जीवपुर पर चालीस हजार, वीरेन्द्र यादव पुत्र श्री यादव निवासी ग्राम जैतपुरा मिश्रित दूध पर चालिस हजार, राम बदन सिंह यादव पुत्र स्व: प्रभुनाथ सिंह यादव शहबाजकुली पर चालिस हजार का दंड अधिरोपित किया गया है। वहीं अमरूद्दीन कुरैशी पुत्र वाहिद चालिस हजार, गौतम मद्धेशिया पुत्र रमेश मद्धेशिया निवासी शादियाबाद चालिस हजार, संजय प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व: बनारसी प्रसाद गुप्ता चालिस हजार, राजकुमार कुशवाह्य पुत्र अशोक कुशवाहा पर चालिस हजार का अर्थदंड लगाया गया है। वहीं संजय यादव पुत्र रम्मन यादव चालिस, अशरफ पुत्र अब्दुल खालिद कुरैशी निवासी सादात चालिस हजार, उमेश सिंह कुशवाहा पुत्र स्व: सियाराम सिंह कुशवाहा चालिस हजार, ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र गंगा प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम बभनौली चालिस हजार, त्रिलोकी जयसवाल पुत्र सोमनाथ जायसवाल पर चालिस हजार, संजय कुमार यादव पुत्र सियाराम यादव दस हजार, अश्वनी कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र (उप महाप्रबन्धक) निवासी ग्राम फतेउल्लापुर पर थाना नन्दगंज जनपद-गाजीपुर व पर्सन इन्चार्ज आपरेशन निरन्कार त्यागी पुत्र पुरन सिंह निवासी नवल पार्क अलीपुर पचास हजार का अर्थदंड लगाया गया है। सोनू कुमार गुप्ता पुत्र रामचन्दर गुप्ता दस हजार का जुर्माना लगाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।