जिले में आज निकालेंगे तिरंगा यात्रा
Gauriganj News - अमेठी में शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। यह यात्रा गौरीगंज फल मंडी तिराहे से शुरू होकर हनुमान तिराहे तक जाएगी। यात्रा के दौरान भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया जाएगा और लोगों में देशभक्ति...

अमेठी। संवाददाता जिले में शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। सुबह साढ़े नौ बजे गौरीगंज स्थित फल मंडी तिराहे से शुरू होकर यात्रा हनुमान तिराहे तक निकलेगी। इस यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया जाएगा और आम जनमानस को देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। यात्रा में प्रदेश के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य, विधायक सुरेश पासी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी भी तय मानी जा रही है। भाजपा नेताओं ने बताया कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के वीर जवानों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का एक माध्यम है।
यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। आयोजकों ने लोगों से बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशप्रेम की भावना को मजबूती देने की अपील की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।