Transformer Issues in Jondhi Village Residents Suffer from Heat एक माह में तीन बार जला ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीण परेशान, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsTransformer Issues in Jondhi Village Residents Suffer from Heat

एक माह में तीन बार जला ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीण परेशान

Gangapar News - जोंधी गांव का ट्रांसफॉर्मर महीने में तीन बार जल गया है, जिससे गांव के लोग गर्मी से परेशान हैं। रात बिताना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नए ट्रांसफॉर्मर जल्दी जल रहे हैं और पहले वाला...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारThu, 15 May 2025 03:11 PM
share Share
Follow Us on
एक माह में तीन बार जला ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीण परेशान

बारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जोंधी गांव का ट्रांसफॉर्मर महीने के अंदर तीन बार जल गया। इससे पूरा गांव कई दिनों से गर्मी से परेशान है। दिन तो कट जाता है रात बिताना मुश्किल होता है। ग्रामीणों का कहना है पहले का जो ट्रांसफॉर्मर लगा था काफी चला था। उसके बाद स्टोर से आने वाले ट्रांसफॉर्मर लगते ही जल जा रहे हैं। ग्रामीण गुडडू पांडेय, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, बाबू जी यादव, डॉ. विजय, रामराज, लाल बहादुर, राजकुमार, दिनेश आदि ने बताया कि ऐसा लगता है कि स्टोर में ही हेराफेरी कर दिया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।