Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गंगापारMonsoon Blessings Farmers Celebrate Life-Saving Rain for Rice Crops

सूख रही धान की फसल को मिला नव जीवन, किसान खुश

पालपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। धन्य भाग जंह बरस कुआरा, कुआर महीने के प्रारंभ में ही हुई

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारThu, 19 Sep 2024 10:27 AM
share Share

धन्य भाग जंह बरस कुआरा, कुआर महीने के प्रारंभ में ही हुई जबरदस्त बरसात से खेतों में रोपी गई धान की फसलों को संजीवनी मिल गई है। जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बरसात से मौसम सुहाना हो गया व लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। बरसात न होने की वजह से क्षेत्र में 50 फीसदी से ज्यादा किसानों की धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। लेकिन बरसात होने से उनके चेहरे पर अब खुशी देखने को मिल रही हैं। पानी के अभाव में उनकी फसल सूखती जा रही थी। लोहरा पंप कैनाल से जुड़ी नहर और अन्य नहरों और रजबहा में पानी छोड़ा नहीं गया था। किसान की धान की फसल पानी बिना सूखना शुरू कर दी थी। बरसात से सूख रही धान की फसलों को काफी राहत मिली है। मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश ने किसानों को खुशी से लबरेज़ कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें