Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़फतेहपुरTantrik Exploits Woman Under Guise of Black Magic Police File Case

तांत्रिक, पति बुलाने के बहाने महिला का करता रहा शोषण, हुई गर्भवती

खखरेरु,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में तंत्र मंत्र के झांसे में लेकर एक

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरThu, 19 Sep 2024 06:11 PM
share Share

खखरेरु,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में तंत्र मंत्र के झांसे में लेकर एक तांत्रिक कई महीनों तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। महिला के गर्भवती होने पर परिजनों को जानकारी हुई तो महिला ने अपने साथ हुई दरिंदगी की बात बताई। तांत्रिक ने पुलिस शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ रेप सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।

खखरेरु थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति कई सालों से सऊदी अरब में रहकर काम करते हैं। महिला ने बताया कि पति सऊदी अरब से लौट नहीं रहे हैं। जिसको लेकर वह काफी परेशान रहती थी। इस बीच नगर के अहिल्याबाई होलकर नगर निवासी मंजूर जो तांत्रिक हैं उसके संपर्क में आई। उसने तंत्र मंत्र के माध्यम से पति को वापस बुलाने की बात कही जिसके झांसे में वह आ गई। तांत्रिक आए दिन गांव के बाहर माला फूल लेकर एक बबूल के पेड़ के पास बुलाता था। तंत्र-मंत्र के आड़ में रेप करता था। जिससे वह चार माह की गर्भवती है। तांत्रिक ने घर या पुलिस में बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें