BJP Celebrates Maharani Ahilyabai Holkar s Tricentennial with Workshops and Tiranga Yatra न्याय की प्रति मूर्ति थी अहिल्याबाई होलकर-रंजना, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsBJP Celebrates Maharani Ahilyabai Holkar s Tricentennial with Workshops and Tiranga Yatra

न्याय की प्रति मूर्ति थी अहिल्याबाई होलकर-रंजना

Fatehpur News - न्याय की प्रति मूर्ति थी अहिल्याबाई होलकर-रंजनान्याय की प्रति मूर्ति थी अहिल्याबाई होलकर-रंजनान्याय की प्रति मूर्ति थी अहिल्याबाई होलकर-रंजनान्याय की

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरSun, 18 May 2025 01:47 AM
share Share
Follow Us on
न्याय की प्रति मूर्ति थी अहिल्याबाई होलकर-रंजना

फतेहपुर। महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष पर भाजपा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी जीवनी का बखान किया। साथ ही भाजपाईयों द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में देश भक्ति की झलक दिखाई दी। तिरंग यात्रा विभिन्न मार्गों से निकाली गई। जिला प्रभारी ने बताया कि अहिल्याबाई होलकर न्याय की प्रतिमूर्ति थी बताया कि उनके पुत्र माले राव के रथ से एक गाय का बछड़ा घायल हो गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई, जिस पर वह अपने पुत्र को भी सजा देने से पीछे नहीं रही।

बताया कि उन्होंने लोककल्याण को लेकर कुएं, बावड़ी के साथ ही सड़कों व छाया के लिए वृहद पौधरोपण कार्य अनवरत किए। वहीं भूमि विवादों को समाप्त करने को लेकर खसरा व्यवस्था को चलाया, उनके द्वारा धर्म रक्षा को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर, बैजनाथ धाम, कालेश्वर महादेव मंदिर सहित देशभर में मन्दिरों का जीर्णोद्धार कराया गया। लोकमाता द्वारा तत्कालीन सामाजिक कुरीतियां सतीप्रथा का खुलकर विरोध किया गया। उनके विचारों को आधार बनाकर प्रधानमंत्री देश को आगे बढ़ाने को लेकर लोककल्याण के कार्य कर रहे हैं। बताया कि 21 मई से 31 मई के मध्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से त्रिशताब्दी वर्ष मनाकर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाने को लेकर उन्हे विभिन्न क्षेत्रों में सहभागी बनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान अभियान सहसंयोजक की जिम्मेदारी अर्चना त्रिपाठी, रेखा मिश्रा, ज्योति प्रवीण, रेखा सरोज को जबकि मीडिया का प्रभार प्रवीण सिंह, विवेक श्रीवास्तव, सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सिद्धार्थ दीक्षित को दी गई। यहां पर पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, नीरज सिंह, ज्ञानेंद्र सचान, विकास पासवान, विनोद गौतम, सुनीता गुप्ता, अपर्णा सिंह, सुशीला मौर्या, पुष्पा पासवान, देवराज सिंह ज्ञानचन्द्र केशरवानी, स्वरूप राज सिंह जूली, अमित शिवहरे, जितेन्द्र सिंह गौतम, सुरेन्द्र सोनकर आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।