Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़इटावाTragic Incident Cow Dies After Falling into Deep Pit Caused by Heavy Rain in Etawah

बोरिंग के गड्ढे की जमीन धसी, गृहस्थी के सामान सहित गिरी गाय की मौत

इटावा। संवाददाता जसवन्तनगर क्षेत्र के गांव दुर्गापुरा में बरसात के चलते खेतों पर,इटावा। संवाददाता जसवन्तनगर क्षेत्र के गांव दुर्गापुरा में बरसात क

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाThu, 19 Sep 2024 06:37 PM
share Share

इटावा। संवाददाता जसवन्तनगर क्षेत्र के गांव दुर्गापुरा में बरसात के चलते खेतों पर सिंचाई के लिए लगाए निजी ट्यूबवेल की कोठरी के नीचे गहरा गड्ढा हो गया। हादसे में गाय की दबकर मौत हो गई। नगला केशों कुरसेना के जगदीश यादव की बोरिंग की कोठरी गाय सहित करीब 30 फीट गहरा गढ्ढा हो गया। सुबह खेतों पर फसलों को देखने गए लोगों को आवाज सुनाई दी तो उन्होंने मौके पर जाकर देखा। और इसकी जानकारी प्रशासन और पुलिस को दी गई तो मौके पर अधिकारी पहुंचे।

जेसीबी से करीब दो घंटे मशक्कत के बाद गाय बाहरी निकाली गई। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि गांव दुर्गा पुरा में जगदीश यादव अपने निजी ट्यूबवेल पर कोठरी बनाकर पत्नी के साथ रहते थे और गाय पाल रखी थी। लगातार बारिश के कारण ट्यूबवेल के आसपास की जमीन धसक गईं जिसमें घर गृहस्थी का सामान के साथ गाय लगभग तीस फीट तक हुए गहरे गड्ढे में गिर गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें