Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़देवरियाTwo-Lane Bridge Approved Over Small Gandak River in Mahua Paatan

महुआपाटन में छोटी गंडक नदी पर बनेगा टू लेन पुल

रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। महुआ पाटन में छोटी गंडक नदी पर टू लेन का

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाThu, 19 Sep 2024 01:33 PM
share Share

रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। महुआ पाटन में छोटी गंडक नदी पर टू लेन का पुल बनेगा। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया के प्रस्ताव पर शासन से स्वीकृति मिल गई है। पुल के संकरा होने से आवागमन में दिक्कत होती थी। यह पुल उत्तर प्रदेश को बिहार राज्य से जोड़ता है।

बरियारपुर थाना क्षेत्र के महुआ पाटन में छोटी गंडक नदी पर वर्तमान पुल सिंगल लेन होने के चलते ग्रामीणों को दिक्कतें होती हैं। बड़ी गाड़ी के पुल के अंदर आने पर एक ओर का आवागमन रोकना पड़ता है। इसके चलते आए दिन राहगीरों के बीच नोंक-झोंक भी होती थी। इसके अलावा पुल के दोनों ओर संपर्क मार्ग टू लेन हो चुका है। लेकिन पुल के सकरा होने के चलते आवागमन वन वे ही है। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने टू लेन पुल के लिए प्रस्ताव किया था।

विधायक के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। शासन ने महुआपाटन में ₹ 17.47 करोड़ की लागत से दो लेन पुल बनाने की मंजूरी देते हुए पहला किस्त जारी कर दिया है। इस पुल के बनने से उप्र और बिहार सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों को व्यापारिक व यातायात की दृष्टि से बेहद उपयोगी है। पुल के बन जाने से जहां यातायात सुगम होगा वहीं व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आयेगी।

यहां पर पहले से ही एक पुल बना है परन्तु दोनों तरफ सड़क चौड़ीकरण होने से पुल संकरा हो गया है, जिस वजह से आए दिन दुर्घटना होती रहती है। ग्रामीण लगातार क्षेत्रीय विधायक से टू लेन पुल की मांग कर रहे थे। शासन से स्वीकृति मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया है। पहले किस्त का धन अवमुक्त होते ही ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक की जमकर सराहना की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें