राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की नगर इकाई के संयोजक बने पंकज वर्मा
Deoria News - देवरिया में शनिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक हुई, जिसमें नगर क्षेत्र की कार्यकारिणी का गठन और देवरिया सदर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। पंकज वर्मा को नगर क्षेत्र का संयोजक बनाया गया।...

देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक शनिवार को नगर संसाधन केंद्र परिसर में हुई। इसमें नगर क्षेत्र की कार्यकारिणी का गठन और देवरिया सदर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में नगर क्षेत्र का संयोजक पंकज वर्मा को बनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। जिला कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य अशोक तिवारी ने नव गठित ब्लॉक इकाई की घोषणा की। इसमें नगर क्षेत्र के का संयोजक पंकज वर्मा को बनाया गया। वहीं सह संयोजक के रूप में राकेश मणि, मोहम्मद आयाज हसन को चुना गया। मीडिया प्रभारी निसार अख्तर और सदस्यता प्रमुख अनिल कुमार मणि चुने गए।
देवरिया सदर क्षेत्र के विस्तार में अनिल कुमार मिश्र, अशोक कुमार मल्ल, अरविन्द राय शर्मा, प्रवीण कुमार सिंह, उज्ज्वल नारायण राय, नरेंद्र मोहन सिंह, विनोद कुमार, बृजेश यादव को ब्लॉक संरक्षक नियुक्त किया गया। वहीं अकबर अली, भोपाल सिंह, महिपाल सिंह यादव, अनुराग मिश्र, मनीष श्रीवास्तव को सहसंयोजक, शशिभूषण चौबे को सदस्यता प्रमुख, अवधेश कुमार पाण्डेय, बृजेश द्विवेदी, दीपक लाल, कमलाकर साहनी को सहसदस्यता प्रमुख, पंकज कुमार शुक्ल को ब्लॉक मीडिया प्रभारी, योगेश मद्देशिया, आनंद सरोज, राकेश मौर्य, अरुण कुमार गौतम को ब्लॉक सह मीडिया प्रभारी, रमा सिंह, किरण मिश्र, आभा पाण्डेय, मंदाकिनी तिवारी, संध्या यादव, संयुक्ता पाण्डेय, तूलिका चतुर्वेदी, निशा बरनवाल, सुप्रिया चतुर्वेदी, कंचनलता मिश्रा, नूतन कुमार तिवारी, उर्मिला सिंह, मधुबाला सिंह, माधवी मिश्र को महिला कार्यसमिति के सदस्य पद पर मनोनीत किया गया। जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने कहाकि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षक हितों को लेकर सदैव सजग रहता है। शिक्षक राजनीति में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एक संवेदनशील, स्वस्फूर्त,सजग व सक्रिय संगठन के रूप में अलग पहचान रखने वाला इकलौता संगठन है। शिक्षकों का सम्मान महासंघ के लिए सर्वोपरि है। कार्यक्रम को कोर समिति के सदस्य गोविन्द सिंह, शशांक मिश्र, आशुतोष चतुर्वेदी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और सदर क्षेत्र के सह संयोजक राघवेंद्र कुशवाहा ने भी सम्बोधित किया। संचालन देवेन्द्र प्रकाश तिवारी ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।