Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़देवरियाBrutal Assault on Woman in Deoria Viral Video Sparks Outrage Police Take Action

चोरी के शक में दंपति को पेड़ में बांध कर पीटा, गर्म लोहे से दागा

देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके पति को चोरी के शक में पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। महिला को लोहे की गर्म राड से दागा गया। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने त्वरित...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाWed, 18 Sep 2024 05:52 AM
share Share

सुरौली (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र में चोरी के शक में मनबढ़ो ने एक महिला और उसके पति को पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटा। यही नहीं लोहे की गर्म राड से महिला को दागा भी। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मानवाता को शर्मशार करने वाला है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल विडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता। वीडियो वायरल होते ही सुरौली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल मामले का संज्ञान लिया व पीड़ित का मुकदमा दर्ज कर एक पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। अभी और लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस बाकी के तालाश में लगातार दबिश दे रही है। सुरौली थाना क्षेत्र के उसरा बाजार निवासी गुड्डू पुत्र उमाशंकर की पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह अक्सर रात व दिन को कहीं निकल जाती है। 13 सितंबर की रात को वह घूमते हुए परसा जंगल गांव की तरफ चली गई। वहां कुछ लोगों ने चोर समझ कर उसे मारा पीटा और छोड़ दिया। उसके अगले दिल 14 सितंबर को परसा जंगल के पूर्व प्रधान कमलेश यादव कुछ लोगों के साथ उसके घर आए और उसे व उसके पति गुड्डू को घर से बाहर निकाल एक नीम के पेड़ में बांध कर मारने पीटने लगे। इस दौरान लोहे के गरम राड से महिला को दाग दिया। किसी ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया। विडियो वायरल होते ही सुरौली पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और पीड़ित के घर पंहुच मामले की जानकारी ली। पीड़ित महिला के ससुर उमाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने परसा जंगल के पूर्व प्रधान कमलेश यादव व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कमलेश समेत पांच अन्य को हिरासत में ले लिया। घटना में अभी अन्य और लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस अन्य की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

थानाध्यक्ष सुरौली अनिल कुमार ने बाताया कि वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी है। पीड़िता के ससुर के तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। अन्य को पकड़ने के लिए दबिश जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें