Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़देवरियाBody of Young Man Found in Pit Near Rudrapur-Pidra Road

सड़क के किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव

रुद्रपुर के श्रीनगर कोल्हुआ गांव के पास एक युवक का शव बुधवार सुबह गड्ढे में मिला। मृतक की पहचान जोगिया बुजुर्ग गांव के सिनोद पासवान के रूप में हुई। वह बैंगलोर में पेंट पॉलिश का काम करता था। रात में घर...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाWed, 18 Sep 2024 08:54 PM
share Share

रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर कोल्हुआ गांव के पास बुधवार की सुबह सड़क के किनारे गड्ढे में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मृतक की शिनाख्त जोगिया बुजुर्ग गांव के रहने वाले सिनोद पासवान के रूप में हुई। मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगिया बुजुर्ग गांव के रहने वाले झिनकाऊ पासवान के तीन पुत्र विनोद पासवान, सिनोद पासवान व प्रमोद पासवान हैं। जिसमें महज विनोद की शादी हुई है। सिनोद पासवान (22) बैंगलोर में पेंट पॉलिस का काम करता था। जहां से कुछ दिनों पहले घर आया था और घर पर रहकर मजदूरी का काम करता था।

मंगलवार को वह रुद्रपुर काम करने के लिए आया था। जहां से शाम को काम करने के बाद वापस घर चला गया। परिजनों ने बताया कि वह रात में करीब आठ बजे किसी काम के लिए घर से निकला था। लेकिन रात में वापस नहीं लौटा, जिस पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

बुधवार की सुबह पिड़रा मार्ग पर ट्रैक्टर लेकर कुछ लोग खेत की जुताई करने के लिए गए। जहां सड़क के किनारे खेत के बगल में पानी में एक युवक का शव पड़ा था। अज्ञात युवक का शव मिलने की खबर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी रतन कुमार पाण्डेय व एसआई दिनेश कुमार मौर्य मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही थी।

इसी बीच अभिषेक पासवान नामक युवक ने शव को अपने गांव जोगिया बुजुर्ग का रहने वाला सिनोद पासवान के रूप में पहचान किया। साथ ही उसने मोबाइल पर घर के लोगों को सूचना दिया। बेटे का शव मिलने की खबर मिलते ही सिनोद की मां लालमती देवी मौके पर पहुंच कर दहाड़े मारते हुए अचेत होकर गिर गई। जिसे गांव की महिलाएं और युवकों ने संभाला। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रतन कुमार पाण्डेय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मृत्यु के कारण का पता चल पाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें