Sanitation Crisis in Sant Kabir Nagar Malouli Ward Faces Severe Waterlogging and Pollution Issues आंबेडकर पार्क मार्ग पर बह रहा गंदा पानी, आवागमन में काफी परेशानी, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsSanitation Crisis in Sant Kabir Nagar Malouli Ward Faces Severe Waterlogging and Pollution Issues

आंबेडकर पार्क मार्ग पर बह रहा गंदा पानी, आवागमन में काफी परेशानी

Basti News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के वार्ड नम्बर

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीTue, 13 May 2025 11:03 AM
share Share
Follow Us on
आंबेडकर पार्क मार्ग पर बह रहा गंदा पानी, आवागमन में काफी परेशानी

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के वार्ड नम्बर छह मलौली की बजबजाती नालियां, चारो तरफ फैली गन्दगी, टूटी हुई सड़कें यहां की पहचान बन गई हैं। वार्ड में जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां जाम हैं। जल निकासी की व्यवस्था तो है परंतु साफ-सफाई न होने के कारण जगह-जगह जल जमाव हो रहा है। गंदे पानी की निकासी न हो पाने से गन्दा पानी सड़कों के किनारे जमा हो रहा है। यहां पर लगे हैण्डपम्म का दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी तेजी के साथ बढ़ गया है। पूर्व में ही गांव में सड़कें तो बनी हुई थीं परंतु वह भी अब जगह-जगह टूटने लगी हैं।

वार्ड में पानी की सप्लाई के लिए जगह-जगह सड़कें तोड़कर के पाइप लाइन बिछाई गई परंतु सड़कों का मरम्मत न होने के कारण जगह-जगह गांव में सड़कों के बीच गड्ढा बना हुआ है। इसके चलते आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पाया और ऊपर से गांव में फैली गंदगी के चलते बीमारियों के फैलने का डर बढ़ गया है। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के वार्ड नम्बर छह मलौली के निवासी बदहाली का जीवन जी रहे हैं। वार्ड के विकास को लेकर जिम्मेदार लापरवाह बने हैं। बरसात की बात तो अलग है उससे पहले ही लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले की साफ-सफाई न होने के कारण वार्ड में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। जल निकासी न होने से कस्बा वासियों को गंदे पानी की वजह से उठ रही दुर्गंध का सामना हर समय करना पड़ रहा है और मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। वार्ड में आवागमन के लिए बनी सड़कें बदहाली का शिकार हैं। मोहल्ले में जगह-जगह सड़कें टूट गई हैं। टूटी हुई सड़कें नगरवासियों के लिए मुसीबत बनी हैं। टूटी हुई सड़कों पर आने जाने से ग्रामीण चुटहिल हो जाते हैं। यहां पगडंडी के रास्ते नगर पंचायत के विकास की पोल खोल रहे हैं। नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा बनने के बाद भी यहां के लोग वार्ड की दुर्दशा को लेकर काफी परेशान हैं। टोले में सड़क व नाली की समस्या लम्बे समय से चली आ रही है। जिसका निराकरण होता नहीं दिख रहा है। मोहल्ले के ग्रामीण बदहाल जीवन जी रहे हैं। साफ सफाई न होने के कारण फैली रहती है गंदगी वार्ड में साफ-सफाई तो सप्ताह में एक या दो बार नाम मात्र की हो जाती है। लेकिन बेहतर तरीके से नहीं की जा रही है। गलियों में साफ-सफाई के अभाव में गंदगी पसरी हुई है। चारों तरफ फैली गन्दगी से नालियां जाम हो गई हैं। जाम पड़ी नालियों के कारण भी कस्बे में दिक्कतें हो रही हैं। वार्ड में गंदगी व जलभराव होने की वजह से इस मोहल्ले के नागरिक पल-पल दुश्वारियों को झेलते हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। कस्बे में रास्तों के दोनों तरफ फैली है गंदगी साफ-सफाई के अभाव में मोहल्ले में रास्तों के दोनों तरफ गंदगी फैली हुई है। जिससे लोगों का आना-जाना कठिन हो जाता है। इन दिनों कूड़ा-करकटों में जहरीले जंगली कीड़े-मकोड़े का खतरा बना रहता है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। लोगों के घरों के सामने भी नियमित सफाई नहीं हो पाती है। अधिकांश रास्तों पर गन्दगी फैली रहती है। वहीं जाम नालिया भी लोगों के परेशानी का मुख्य कारण है। मोहल्ले में नहीं है सार्वजनिक शौचालय इस मोहल्ले में सार्वजनिक शौचालय नहीं बना है। नगर पंचायत बनने से पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा सामुदायिक शौचालय बनवाया तो गया परंतु वह भी इस समय देखरेख के अभाव में खराब पड़ा हुआ है। सार्वजनिक शौचालय ठीक न होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों को खुले में शौच जाना पड़ता है। बरसात के मौसम में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पूर्व में घरों में बने निजी शौचालय बदहाली का शिकार हो गए हैं। शादी विवाह में बारात आने पर व अन्य कार्यक्रम में शौचालय की आवश्यकता बढ़ जाती है। ऐसे कार्यक्रमों के दौरान यहां के निवासियों को भारी परेशानी होती है। जाम नालियों से दूर नहीं हो पाती जल निकासी की समस्या इस मोहल्ले से जल निकासी की समस्या काफी दिनों से चली आ रही है। इसे लेकर जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते अभी तक धरातल पर कोई ठोस कार्य होता नहीं दिख रहा है। बरसात का पानी मोहल्ले से बाहर बड़ी मुश्किल से जा पा रहा है। इससे बरसात में जलभराव हो जाता है। जलभराव के कारण यहां आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के सीजन में जल जमाव होने के कारण इससे आने जाने वालों के कपड़े खराब हो जाते हैं। इससे भी अधिक समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। मोहल्ले में पीने का शुद्ध पानी मयस्सर नहीं इस मोहल्ले में निवासियों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। नगर पंचायत पानी की सप्लाई न होने के कारण मजबूर होकर ग्रामीण हैंड पंप का पानी पी रहे हैं। नगर पंचायत के तरफ से वाटर सप्लाई की व्यवस्था नहीं की गई है। ग्राम पंचायत के समय भी पानी सप्लाई की योजना के तहत गांव में पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछी हुई थी। रास्ते पूरी तरह से खराब हो चुके हैं परंतु गांव में एक बूंद भी पानी नहीं पहुंचा। ग्राम पंचायत के समय पानी के लिए इंडिया मार्का हैंडपम्प लगाए गए थे। ये हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं। ग्राम पंचायत से लेकर नगर पंचायत तक नल को रिबोर करने के लिए सरकारी धन निकाला गया, परंतु नल पहले की तरह दूषित पानी दे रहे हैं। इसके अलावा लोगों ने अपनी सुविधा के लिए देशी हैंडपंप लगवा रखे। इसी देशी हैंडपंप का पानी पीने को नगर वासी मजबूर हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि ने कहा कि नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाना प्राथमिकता है। नगर के विकास के लिए शासन से भी बात की गई है। नई नगर पंचायत होने से सभी कार्य क्रम से कराए जा रहे हैं। कोई वार्ड मोहल्ला सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा। सभी का समुचित विकास होगा। एडीएम जयप्रकाश ने कहा कि जनपद की सभी नगर पंचायतों का तेजी से विकास कार्य कराया जा रहा है। हैंसर बाजार धनघटा नई नगर पंचातय है, वहां कार्य अधिक होने है। धन की उपलब्धता के अनुसार क्रम से कार्य कराए जा रहे हैं। जल्द सही सभी समस्याओं को दूर कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।