Mobile Theft Leads to Fraud Victim Loses Over 1 46 Lakh in Online Scam धोखाधड़ी कर जालसाज ने 1.46 लाख कर लिया ट्रांसफर, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsMobile Theft Leads to Fraud Victim Loses Over 1 46 Lakh in Online Scam

धोखाधड़ी कर जालसाज ने 1.46 लाख कर लिया ट्रांसफर

Basti News - बस्ती। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति का मोबाइल गलती से

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीThu, 15 May 2025 11:40 AM
share Share
Follow Us on
धोखाधड़ी कर जालसाज ने 1.46 लाख कर लिया ट्रांसफर

बस्ती। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति का मोबाइल गलती से कहीं गिर गया। यह फोन किसी जालसाज के हाथ लग गया। उसने मोबाइल में लगे सिम की मदद से खाते से एक लाख 46 हजार 320 रुपये निकाल लिया। खाते से पैसा निकलने की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने घटनाक्रम की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ठगी के मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लालगज थानाक्षेत्र के लालगंज गांव निवासी मो. उमर ने तहरीर देकर बताया है कि वह सब्जी खरीदने के लिए बाजार गए थे।

रास्ते में कहीं उनका मोबाइल फोन गिरकर खो गया। मोबाइल में जो सिम लगा था। उसमें ऑनलाइन पेमेंट एप, बैंक का खाता लिंक था। मोबाइल के साथ सिम खोने के बाद जब वह नया सिम निकलवाते, तब तक इस सिम की मदद से जालसाज ने उनके खाते से पैसा निकालना शुरू कर दिया। तहरीर के अनुसार गत 30 अप्रैल से लेकर पांच मई 2025 के बीच विभिन्न तारीखों में उनके बैंक खाते से कुल एक लाख 46 हजार 320 रुपया निकाल लिया गया। ऑनलाइन फ्राड की जानकारी होने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत अज्ञात जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।