Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बरेलीCongress Protests Against Lawlessness and Police Harassment in Bareilly Division

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस ने बरेली मंडल में कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने और पुलिस उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन किया। धरने के बाद कांग्रेसी कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोका। कांग्रेसी नेताओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीWed, 18 Sep 2024 03:13 PM
share Share

कांग्रेस ने प्रांतीय आह्वान पर बरेली मंडल में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने एवं पुलिस उत्पीड़न के विरोध में मंडल मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पहले सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें कांग्रेसी नेताओं ने अपने विचार रखे। धरने के बाद कांग्रेसी कमिश्नर कार्यालय गए। वहां कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका। इस पर कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। कांग्रेस नेताओं ने मंडल आयुक्त की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महासचिव एवं जोन इंचार्ज ओमवीर यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने धरने को संबोधित किया। कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने किया। आभार जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन ने व्यक्त किया। धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से मंडल पदाधिकारियों में प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी अजीत सिंह यादव, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, प्रदेश सचिव तनवीर सफदर, प्रदेश सचिव रजनी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें