Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बलियाRising Saryu River Water Level Causes Flood Threat in Bilthara Road

सरयू की धीमी हुई रफ्तार, अबभी खतरा बिंदु के पार

0 बांसडीह व रेवती क्षेत्र के कई गांव बाढ़ से घिरेआयोग के अनुसार गुरुवार से आधा सेमी प्रति घंटे का घटाव नदी में हो रहा है। अगले 24 घंटे घटाव जारी रहने क

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाThu, 19 Sep 2024 07:03 PM
share Share

बिल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रहने से तटवर्ती दर्जनों गावों के हजारों लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हैं। हालांकि गुरुवार से जलस्तर में धीरे-धीरे घटाव का क्रम शुरू हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार की शाम चार बजे जलस्तर 64.720 मीटर रिकार्ड किया गया। जो खतरा बिंदु 64.010 मीटर से 71 सेमी अधिक है। आयोग के अनुसार गुरुवार से आधा सेमी प्रति घंटे का घटाव नदी में हो रहा है। अगले 24 घंटे घटाव जारी रहने की संभावना है।

हिसं बांसडीह के अनुसार टीएस बंधा के उत्तर की बस्तियों में चारों तरफ पानी भर गया है। कोलकला गांव की बिंद बस्ती, सुल्तानपुर गांव की पोखरा बस्ती, रेंगहा, ककटी, सुअरहां आदि गांवों की सैकड़ों की आबादी सरयू की बाढ़ से चौतरफा घिरी है। अब तक भोजपुरवा, चक्की दियर, मलाहीचक, खादीपुर, सुल्तानपुर के किसानों का सैकड़ों एकड़ खेत पानी में चला गया है। लोग टीएस बंधा पर या बाढ़ राहत शिविर में रह रहे हैं।

हिसं रेवती के अनुसार सरयू नदी के बढ़ाव का असर झरकटहा ग्रामसभा के देवपुर मठिया, नौकागांव और वशिष्ठनगर तथा धूपनाथ के डेरा के आसपसा दिख रहा है। नौकागांव के लोगों के टीएस बंधे पर आने जाने के लिए नाव ही सहारा है। मठनाग में करीब एक दर्जन लोगों की झोपड़ी पानी से पूरी तरह घिर चुकी है। नौकागांव के प्रधान संजय यादव तथा झरकटहा के प्रधान प्रतिनिधि शैलेश सिंह ने प्रभावित लोगों को राहत सामग्री व नाव के इंतजाम की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें