शहर में आज निकलेगी शौर्य तिरंगा यात्रा
Badaun News - भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन 16 मई को किया जाएगा। यह यात्रा पुलिस लाइन मैदान बदायूं से सुबह आठ बजे शुरू होकर विभिन्न चौराहों से होते हुए साढ़े नौ बजे समाप्त होगी। इसमें जनप्रतिनिधि, सामाजिक...

भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन शुक्रवार 16 मई को निकाली जायेगीहै। भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया, भारत शौर्य तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन मैदान बदायूं से सुबह आठ बजे शुरू होगी और भामाशाह चौक, इंदिरा चौक, बाबूराम मार्केट, गांधी ग्रांउड चौराहा, शब्बीर गेट, परशुराम चौक, प्राइवेट बस स्टैंड, बदायूं क्लब बदायूं पर साढ़े नौ बजे सामपन होगा। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन, साहित्यकार, व्यापारी, रिटायर्ड सैनिक, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, विभिन्न कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित अनेक देशभक्त भाग लेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।