डीएम ने सात उप जिलाधिकारियों को किया इधर से उधर
Azamgarh News - आजमगढ़ में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को सात उपजिलाधिकारियों का स्थानांतरण किया। सुनील कुमार धनवंता को निजामाबाद का एसडीएम और नरेंद्र कुमार गंगवार को सदर तहसील का एसडीएम बनाया गया। अन्य...

आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार द्वितीय ने सात उपजिलाधिकारियों का शुक्रवार को स्थानांतरण कर दिया। उन्होंने सदर उप जिलाधिकारी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवंता को निजामाबाद का एसडीएम बनाया है। इसी क्रम में निजामाबाद के एसडीएम नरेंद्र कुमार गंगवार को डीएम ने सदर तहसील का एसडीएम बनाया है। उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर भूपाल सिंह को उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज, उपजिलाधिकारी लालगंज अभयराज पांडेय को उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर बनाया है। उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर न्यायिक दिव्या सिकरवार को उपजिलाधिकारी निजामाबाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ ही उपजिलाधिकारी न्यायिक मार्टीनगंज का अतिरिक्त अधिकारी बनाया है। प्रियंका सिंह को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय के साथ ही उपजिलाधिकारी न्यायिक फूलपुर का अतिरिक्त अधिकारी बनाया है।
जबकि नूपुर सिंह को उप जिलाधिकारी न्यायिक लालगंज के साथ ही उप जिलाधिकारी न्यायिक बूढ़नपुर की भी जिम्मेदारी सौंपी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।