Triumphant Flag March in Ayodhya to Boost Morale of Indian Soldiers After Operation Sindoor सैनिकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली , Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsTriumphant Flag March in Ayodhya to Boost Morale of Indian Soldiers After Operation Sindoor

सैनिकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली

Ayodhya News - अयोध्या में गुरुवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सैनिकों के मनोबल को बढ़ाना था। यह यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर चौक घंटाघर तक गई, जहाँ शहीद स्मारक...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याFri, 16 May 2025 02:27 AM
share Share
Follow Us on
सैनिकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली

अयोध्या, संवाददाता। पहलगाम में इंसानियत का कत्ल करने वाले आतंकी संगठनों के खिलाफ भारतीय सेनाओं द्वारा चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर किये गये हमले में भारतीय सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने और उनके उत्साहवर्धन के लिए गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस तिरंगा यात्रा में शहर के राजकीय इंटर कालेज सहित विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। गुरुवार को सुबह करीब साढे़ सात बजे गांधी पार्क सिविल लाइंस से तिरंगा यात्रा को महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने रवाना किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.पवन कुमार तिवारी के निर्देशन में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेटों और स्काउट गाइड के स्वयंसेवी शामिल रहे।

विद्यार्थियों के भारत माता के जयकारे से गगन गूंज उठा। छात्रों में भारतीय सैनिकों के शौर्य और उनके द्वारा आतंकवादियों के सर्वनाश के लिए दिये गये योगदान को सराहा गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ पैदल चौक घंटाघर तक यात्रा की। चौक में शहीद स्मारक पर सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजिल अर्पित की गई। सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक अवनीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह रैली गांधी पार्क से चौक तक पैदल चली जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ महापौर के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक शामिल रहे। इसके बाद चौक से लता मंगेश्कर चौक नयाघाट तक मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।