Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अयोध्याLJP MP Shambhavi Chaudhary Visits Ayodhya Plans for 2027 Elections

लोजपा सांसद शांभवी ने रामलला से की प्रदेश संगठन को बल देने की प्रार्थना

अयोध्या में लोजपा की सांसद शांभवी चौधरी ने रामलला का दर्शन किया और पार्टी के विस्तार की योजना साझा की। उन्होंने कहा कि 2027 में विधानसभा चुनाव के लिए संगठन तैयार कर रही हैं। साथ ही, उन्होंने दलितों,...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याWed, 18 Sep 2024 05:33 PM
share Share

अयोध्या। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की सबसे छोटी आयु की सांसद व समस्तीपुर लोकसभा से निर्वाचित सदस्य शांभवी चौधरी ने बुधवार को अपने पति सायन कुणाल के साथ अयोध्या पहुंची। उन्होंने राम मंदिर में रामलला का दर्शन पूजन कर उत्तर प्रदेश में पार्टी की जड़ों को पुष्पित पल्लवित करने की प्रार्थना की। इसके साथ ही अमावां राम मंदिर में महावीर ट्रस्ट पटना की ओर से संचालित राम रसोई का भी जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से भी शिष्टाचार भेंट करते हुए लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के प्रति भी आभार जताया और कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश को सह प्रभारी की जिम्मेदारी देकर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से लोजपा का संगठन पूरे प्रदेश में खड़ा करने के लिए हम कटिबद्ध है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी है। इसी सिलसिले में 26 सितम्बर को कौशांबी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पासवान एक जनसभा भी करेंगे। उन्होंने बताया कि हम यहां जन संवाद के माध्यम से जन समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए आवाज उठाने के साथ पार्टी की रीति नीति से भी जन सामान्य को अवगत करा सकेंगे। उन्होंने कहा दलित -शोषित व वंचितों के साथ युवाओं एवं महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ना और उन्हें समाज में सम्मान व न्याय दिलाने की हर संभव कोशिश ही संगठन का उद्देश्य है।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से भेंट करेंगी लोजपा सांसद :

सांसद शांभवी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भगवान राम ने समानता और सामाजिक न्याय को प्रतिष्ठा दिलाई। हम हर समाज में संवाद के समय माता शबरी का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। भगवान राम समाज के वंचित तबके को उचित स्थान दिलाया। यही कारण है कि राम राज्य को आदर्श राज्य के रूप में प्रतिष्ठा मिली। उन्होंने कहा चंद राजनीतिक व दल अपने निजी स्वार्थ के लिए समाज को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पासवान रामलला का दर्शन करने के लिए सपरिवार आए थे। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ एकजुट है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम विरोध करना है लेकिन स्वस्थ राजनीति समाज के हित में होती है लेकिन विपक्ष विखंडन की राजनीति कर रहा है और सत्ता के लिए नरेटिव गढ़ रहा है। फिर उन्हें सफलता नहीं मिलेगी बल्कि आगे भी एनडीए की ही सरकार बनेगी। उन्होंने बताया कि वह यहां लखनऊ जाएंगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय लेकर उनसे भेंट करेंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें